लोफो और लखनऊ रिवर फ्रंट !


एक सुबह लोफ़ो (मेरी साइकल) मुँह फुलाए बैठी थी,जब मैं ने नाराज़गी का कारण पूछा तो लोफ़ो ने बताया कि अब तक मैंने उसको पुराना लखनऊ और खंडहर जैसी इमारतें ही दिखायीं है,लखनऊ में सब पुराना ही है क्या ? मैं मुस्कुराया और बोला नहीं रे.... चल तुझे नया वाला लखनऊ दिखता हूँ..फिर क्या था, साइकल और सवार 🚴🏻‍♂️दोनों निकल पड़े एक नयी दिशा में कुछ और फ़ोटो वाले अनुभव जुटाने, मंज़िल थी - गोमती रिवरफ़्रंट और आस पास का नया बसा खूबसूरत इलाक़ा, आइए लोफ़ो के साथ आपको भी नए लखनऊ की कुछ झलक दिखता हूँ.. #Lucknow #Awadh

Image
२००५ में उच्च शिक्षा के लिए लखनऊ से बाहर निकला और अब तक बाहर ही हूँ, क्योंकि घर और माता-पिता यहीं हैं इसलिय लखनऊ से कभी दूर नहीं रहा, साल में ६-७ बार आना ज़रूर होता है.. और इन १५ सालों में ये नया इलाक़ा बेहद ही खूबसूरत तरीक़े से लखनऊ की शान में चार चाँद लगाने के लिए गढ़ा गया है|
आगे बढ़ते बढ़ते लोफ़ो अचानक से गोमती नदी की तरफ़ देखते-देखते मानो ठिठक सी गयी और बोली कि पहले तो नदी के किनारे कच्चा रास्ता था अब ये हरियाली कैसी आ गायी और सुबह सुबह इतने लोग यहाँ चहलक़दमी क्यूँ कर रहे हैं भला ? मैं उसको समझते हुए बोला “अरे ये रिवरफ़्रंट है ”.. #riverfront
Image
रिवरफ़्रंट ये क्या है भला? लोफ़ो के कौतूहल भरे लहजे में पूछा, उसकी आँखो में मैंने कई सवाल देखे। मैंने उसके मुँह को पुल के ऊपर से नदी और रिवरफ़्रंट की तरफ़ मोड़ दिया ताकि वो ये ख़ूबसूरत नजारा अपनी आँखो में भर सके। नदी से साथ-२ हरियाली और नीला गगन दृश्य को मनोरम बना रहा थे।
Image
मुख्यमंत्री रहते हुए @yadavakhilesh जी ने लखनऊ के कायाकल्प के लिए जो योजनाएं बनायी उनमें से गोमती रिवर फ़्रंट सबसे शानदार है, रिवर फ्रंट को खूबसूरत बनाने के लिए गोमती किनारे पेड़-पौधे लगाने के साथ यहां कई ऐसी सुविधायों की शुरुआत की जो पर्यटन का प्रमुख केंद्र बनता जा रहा है ।
Image
शामें अवध तो हमेशा से मशहूर रही हैं लेकिन रिवर फ़्रंट पे शाम के नजारा बेहद खूबसूरत होता है, रंग बिरंगी रौशनी में नहाया गोमती का पानी यहाँ से गुजरने वाले हर इंसान को मोह लेता है और शायद ही कोई यहाँ से एक सेल्फ़ी या फ़ोटो लिए बिना गुज़रा हो ! #riverfront #Riverside #lucknow
Image
लखनऊ का नया रूप देख के लोफ़ो चकित थी,उसका कौतूहल बढ़ता जा रहा था, उसने पूछा कि सरकार बदलने के बाद रिवर फ़्रंट का क्या हुआ? मैंने कहा वही जो हमेशा होता है, आरोप-प्रत्यारोप, लेकिन योजना इतनी लोकप्रिय थी कि अगली सरकार में जाँच के साथ साथ काम भी चालू रहा और पहले से बड़े स्तर पे 😊
Image
लोफ़ो ख़ुशी से झूम पड़ी और बोली..अब लोफ़ो आस-पास का इलाक़ा देखने को मचलने लगी, तो मैं उसको ले के पास ही स्थित एक नयी सड़क पे निकल पड़ा जिसका नाम है “मरीन ड्राइव”, ना-ना मुंबई नहीं लखनऊ वाली 😅
Image
इस सड़क का नाम मरीन ड्राइव कैसे पड़ा इसके बारे में कई सुनी सुनायी बातें हैं लेकिन शुरुआत में यहाँ काफ़ी युवा बाइक और कार से स्टंट मारा करते थे और देखने वालों की भीड़ लगती थी, कई दुर्घटनाओं से बाद पुलिस के काफ़ी प्रयासों के बाद इस सिलसिले पे ब्रेक लगा ।
Image
वैसे तो मुझे फ़ोटो खीचने का शौक़ है लेकिन मरीन ड्राइव की अनोखी छटा को देख लोफ़ो की ज़िद्द पे मैं ने ये विडीओ बनाया , जो आपके सामने रख रहा हूँ .. इसको देखकर आपका मन भी स्टंट मारने को करे तो कृपया भावनाओं को कंट्रोल करें, हाँ यहाँ सैर-सपाटे का मज़ा ज़रूर ले सकते हैं आप 🚴🏾🧘


इस सड़क पे थोड़ा और आगे बढ़ने पे आपको अम्बेडकर पार्क ( इसके बारे में किसी और वक़्त लिखूँगा) का विहंगम दृश्य आपके मन को मोह लेगा।अक्सर सुबह यहाँ साइक्लिंग, जॉगिंग और सुबह की सैर करते हुए लोग आपके अंदर भी थोड़ा जोश जगा जाएँगे । लोफ़ो अपने आस पास कई साथियों क़ो देख के खुश थी ।
Image
कुछ और दूरी चलने पे आंबेडकर गोमती बुद्घ विहार में स्थित सफ़ेद मार्बल की बनी १८ फूट ऊँची बुद्ध भगवान की चहुंमुखी प्रतिमा भी आपको शांति और शीतलता की अनुभूती प्रदान करेगी !
Image
हम दोनों अब सफ़र का पूरा अनंद लेते हुए आगे बढ़ चले और आस पास की सभी प्रसिद्ध स्मारकों को अपने कैमरे में क़ैद करने की हसरत को पूरा करने लगे।

१. समता मूलक चौराहा,यहां पर शाहूजी महाराज, ज्योतिबा फुले एवं नारायण गुरु की प्रतिमाएं स्थापित हैं । चौक का क्षेत्रफल 27,900 वर्ग मीटर है।
Image
२. गोमती नदी पर नवनिर्मित 8 लेन पुल !
Image
३. गोमती बैराज और सेतु , कई फ़िल्मों में आप इसको देख सकते हैं जैसे की दबंग२ और जॉली एल एल बी २
Image
४. रिवर फ़्रंट के पास कुछ बेहतरीन पार्क और स्मारक आप मन मोह लेने के लिए हर वक़्त आतुर रहती हैं !
Image
नया लखनऊ देखकर मेरी प्रिय लोफ़ो का लखनऊ से स्नेह अब पहले से ज़्यादा बढ़ चला था और उसकी नाराज़गी अब दूर हो चली थी.. हम दोनों ख़ुशी में झूमते हुए घर की तरफ़ बढ़ चले , अब कुछ भूख जो लग चली थी 🍏
उम्मीद करता हूँ लखनऊ दर्शन पार्ट-२ आपको पसंद आया होगा.. जल्दी ही मैं और मेरी लोफ़ो आपको किसी नयी यात्रा पर ले चलेंगे.. तब तक लिए राम राम 🙏


Comments

  1. Wah pandeyji ..Maza aa gaya ...ab luckhnow ke zayke ki baari bhi le aao..lofo ko bhukh bhi lagti hai

    ReplyDelete

Post a Comment

Popular posts from this blog

थोड़ा लखनऊ हो जाए !!